योगी ने गोमती मे नाले को गिरने से रोकने को कहा, फिजूलखर्च पर नाराजगी जताई

योगी के साथ यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री भी थे.
योगी ने गोमती मे नाले को गिरने से रोकने को कहा

यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी लखनऊ के सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा लेने के लिए गौमती रिवर फ्रंट पहुंचे। सीएम योगी ने गोमती मे नाले को गिरने से रोकने को कहा फिजूलखर्च पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा की एक साल में इसका काम पूरा हो जाना चाहिए। योगी ने अधिकारियों से साथ बैठक की और अव्यवस्था देख अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

योगी के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री भी थे। गोमती रिवर फ्रंट पर काम की प्रगति को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारियों को तलब भी किया। उनके साथ वार्ता की और कार्य प्रगति की रिपोर्ट ली। इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारी मौके पर जुटे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, आशुतोष टंडन, बृजेश पाठक तथा मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी थे। गोमती रिवर फ्रंट पर मुख्यमंत्री के लिए बैठने के लिए एक पंडाल भी बनाया गया है। गोमती रिवर फ्रंट का निरीक्षण करने के लिए सीएम निर्धारित समय पर वीवीआईपी गेस्ट हाउस से निकले थे।


POLITICS  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं...
योगी ने गोमती मे नाले को गिरने से रोकने को कहा, फिजूलखर्च पर नाराजगी जताई योगी ने गोमती मे नाले को गिरने से रोकने को कहा, फिजूलखर्च पर नाराजगी जताई Reviewed by Gajraula Times on March 27, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.