'यदि एक लड़का और लड़की अपनी मर्जी से एक साथ हैं तो उन्हें परेशान न किया जाये’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधान सचिव को एंटी रोमियो स्क्वैड के लिए गाइडलाइन्स बनाने की बात भी कही है.

यूपी में बीजेपी की सरकार बन गयी है। चुनावी घोषणा पत्र में उन्होंने एंटी रोमियो दल की बात कही थी जो पूरी होती दिख रही है, लेकिन उसके नकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। कई जगह से ये भी शिकायतें मिल रही हैं कि पुलिस युवक-युवतियों को बेवजह परेशान कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधान सचिव को एंटी रोमियो स्क्वैड
मुख्यमंत्री का कहना है कि यदि एक लड़का और लड़की अपनी मर्जी से एक साथ हैं तो उन्हें परेशान न किया जाये.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको संज्ञान में लिया है। वे इस मसले पर काफी गंभीर दिख रहे हैं। उन्होंने पुलिस को हिदायत दी है कि महिला सुरक्षा के नाम प्रेमी जोड़ों को परेशान न किया जाये। मुख्यमंत्री का कहना है कि यदि एक लड़का और लड़की अपनी मर्जी से एक साथ हैं तो उन्हें परेशान न किया जाये। साथ ही योगी ने प्रधान सचिव को एंटी रोमियो स्क्वैड के लिए गाइडलाइन्स बनाने की बात भी कही है।

जरुर पढ़ें : योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे अपने शहर गोरखपुर

कई जगह से वीडियो और समाचार मिल रहे हैं कि पुलिस किसी को भी पकड़ रही है। लोगों का आरोप है कि उन्हें पार्कों में बैठने भी नहीं दिया जा रहा है चाहें वे परिचित ही क्यों न हों। कोई लड़का या लड़की साथ-साथ दिख रहे हैं तो उन्हें बिना पूछे परेशान किया जा रहा है। उनके साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। हालांकि बहुत से मामलों में पुलिस ने बेहतर काम भी किया है।


POLITICS  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं...
'यदि एक लड़का और लड़की अपनी मर्जी से एक साथ हैं तो उन्हें परेशान न किया जाये’ 'यदि एक लड़का और लड़की अपनी मर्जी से एक साथ हैं तो उन्हें परेशान न किया जाये’ Reviewed by Gajraula Times on March 25, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.