मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नि और अपमान की बात

साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें राजनीति में नहीं आने दिया.

यूपी की राजनीति में हालांकि इससे अधिक फर्क नहीं पड़ने वाला कि मुलायम सिंह यादव की पूर्व पत्नि साधना गुप्ता क्या बोल रही हैं, लेकिन इतना जरुर हो सकता है कि आने वाले समय में इससे यादव परिवार में कुछ उथलपुथल हो। एक इंटरव्यू में साधना गुप्ता ने कहा कि वे राजनीति की चाह रखती थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। वे चाहती हैं कि उनका बेटा प्रतीक राजनीति में आये। उन्होंने सीधा आरोप मुलायम सिंह यादव पर लगाते हुए कहा कि नेताजी ने उन्हें राजनीति में नहीं आने दिया लेकिन वे पर्दे के पीछे काम करती रहीं हैं। अब वे राजनीति में आने की ख्वाहिश नहीं रखतीं मगर प्रतीक को राजनीति में देखना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका अपमान किया गया।

मुलायम सिंह की दूसरी पत्नि साधना गुप्ता
मुलायम सिंह यादव ने अपनी पहली पत्नि मालती देवी की मृत्यु के चार साल बाद माना था कि उनकी दूसरी पत्नि साधना गुप्ता हैं.
साधना गुप्ता ने शिवपाल यादव के बारे में कहा कि जो उनके साथ हुआ वह सही नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका(शिवपाल यादव) का अपमान नहीं होना चाहिए था। उनकी गलती नहीं थी। साधना ने कहा कि शिवपाल ने मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के लिए बहुत काम किया है। लेकिन साधना ने यह भी कहा कि नेताजी का अपमान नहीं करना चाहिए था, चाहें कुछ भी हो। उनकी वजह से पार्टी बनी।

प्रतीक यादव, मुलायम की दूसरी पत्नी के पुत्र.
प्रतीक यादव, मुलायम की दूसरी पत्नी के पुत्र.
अखिलेश यादव पर साधना बोलीं कि नये साल यानि एक तारीख से उन्होंने अखिलेश से इतनी बातें की हैं जो वे पिछले कई साल में भी नहीं कर पायी थीं। उन्हें मालूम नहीं कि अखिलेश यादव को गुमराह किसने किया। साधना ने कहा कि अखिलेश उनका और नेताजी का बहुत सम्मान करते हैं।

मुलायम सिंह यादव की दो पत्नियां हैं। उनकी पहली पत्नि का नाम मालती देवी था जिनकी मृत्यु हो गयी है। 2007 यानि पहली पत्नि की मृत्यु के चार साल बाद मुलायम यादव ने सुप्रीम कोर्ट में एक शपथ पत्र देकर माना था कि साधना गुप्ता उनकी पत्नि हैं और प्रतीक बेटा है। मुलायम और साधना की मुलाकात 1989 में हुई थी।

-टाइम्स न्यूज़ लखनऊ.


POLITICS  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं...
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नि और अपमान की बात मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नि और अपमान की बात Reviewed by Gajraula Times on March 07, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.