उन्होंने कहा कि इस बार फसल पहले से अच्छी हुई है। उन्होंने कहा कि विघटित कचरा खेती में खाद के रुप में उपयोग में लाया जा रहा है।
पीएम मोदी ने इसरो की कामयाबी का जिक्र करते हुए कहा कि इसरो ने देश का मान दुनियाभर में बढ़ाया है। इसरो ने 104 सैटेलाइट्स को छोड़ा है जिसके लिए उसकी टीम और समस्त देशवासी बधाई के पात्र हैं। साथ ही मोदी ने दूसरे देशों की सैटेलाइट्स के नाम भी गिनाये जिन्हें इसरो से छोड़ा गया था।
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि डिजिधन योजना से हर वर्ग खुश है। व्यापारी, महिलायें, किसान आदि को पुरस्कार दिया जा रहा है। युवाओं से उन्होंने कहा कि वे दूसरों को भी भीम एप की खूबियां बतायें। मोदी ने आठ मार्च को मनाये जाने वाले महिला दिवस के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि महिलायें सब में बराबर की अधिकारी हैं।
मोदी ने नेत्रहीन टी-20 में जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने रग्बी टीम की महिलाओं को भी बधाई दी जिन्होंने रजक पदक हासिल किया था।
इम्तिहान पर मोदी बोले कि बच्चे मेहनत करें और मुस्कराते हुए अच्छे अंक प्राप्त करें।
मन की बात : मोदी ने इसरो की कामयाबी पर समस्त देशवासियों को बधाई दी
Reviewed by Gajraula Times
on
February 26, 2017
Rating:
