केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने वाराणसी में कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश की जनता के लिए जानलेवा साबित होगी। उन्होंने बीजेपी की सरकार को जनता की जान बचाने वाली सरकार की संज्ञा दी। उन्होंने वही बात दोहरायी जो बीजेपी यूपी चुनाव के शुरु से ही कहती आ रही है कि प्रदेश में भाजपा अपराध से मुक्ति दिलायेगी और भ्रष्टाचार को समाप्त किया जायेगा।
अनंत कुमार ने शीला दीक्षित के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को अपरिपक्व कहा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उम्र 45 साल हो गयी लेकिन शीला दीक्षित उन्हें अभी परिपक्व नहीं मानतीं। अब तो उम्र इतनी हो गयी कि अब कब होंगे। अनंत कुमार ने महाराष्ट्र और ओडिसा नगर निकायों का जिक्र करते हुए कहा कि ये परिणाम यह बताने के लिए काफी हैं कि मोदी लहर चल रही है।
अनंत कुमार ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं में बाधा पैदा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने किसानों को सरकार की ओर से दी जा रही योजनाओं का जिक्र किया।
'सपा-कांग्रेस की सरकार यूपी की जनता के लिए जानलेवा साबित होगी’
Reviewed by Gajraula Times
on
February 25, 2017
Rating:
