ताजा ओपिनियन पोल : उत्तराखंड में बन रही है भाजपा की सरकार

harish-rawat-and-khanduri
हरीश रावत लोगों की पहली पसंद लेकिन कांग्रेस को वोट देने से कतरा रही है जनता.

ताजा चुनाव सर्वे में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे की मानें तो इस बार वहां कांग्रेस को झटका लग सकता है। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में विधानसभा की 70 सीट हैं। सर्वे 18 से 29 जून के बीच किया गया था।

uttrakhand-poll-seats-share

वीडीपी एसोसियेट्स की ओर से किये गये ताजा सर्वे के अनुसार भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को मात्र 24 सीट मिल रही हैं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 40 सीट मिल रही हैं। बहुजन समाज पार्टी को केवल 2 सीट प्राप्त हो सकती हैं। अन्य के खाते में 4 सीट जा सकती हैं।

uttrakhand-poll-shares

यदि हम पोल वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को जहां 39 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, वहीं कांग्रेस को उससे 5 प्रतिशत कम यानि 34 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। बसपा को 7 प्रतिशत, अन्य को 13 प्रतिशत और जो वोट तय नहीं उनका प्रतिशत 7 है।

सर्वे में एक बात चौंकाने वाली है कि उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हरीश रावत अभी भी लोगों की पहली पसंद हैं। उन्हें 32 प्रतिशत लोग पसंद करते हैं। दूसरे नंबर पर बीसी खंडूरी आते हैं जिन्हें 27 प्रतिशत जनता चाहती है। फिर अजय भट्ट, भगत सिंह कोश्यारी, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, रमेश पोखरयाल और विजय बहूगुणा। भाजपा वोटर की बात करें तो बीसी खंडूरी उनकी पहली पसंद हैं।

उत्तर प्रदेश ओपिनियन पोल देखें >>

पंजाब ओपिनियन पोल देखें >>


सर्वे के अनुसार हरीश रावत के काम से 54 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं जबकि असंतुष्ट का आंकड़ा 36 प्रतिशत है जबकि 10 प्रतिशत कुछ कह नहीं सकते वाली स्थिति में हैं।

रोचक यह है कि हरीश रावत जनता की पहली पसंद हैं। लोग उनके काम से संतुष्ट हैं, लेकिन उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती दिख रही।

-पॉलिटिक्स ब्यूरो.

POLITICS  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...
ताजा ओपिनियन पोल : उत्तराखंड में बन रही है भाजपा की सरकार ताजा ओपिनियन पोल : उत्तराखंड में बन रही है भाजपा की सरकार Reviewed by Gajraula Times on July 16, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.