उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : 78 वर्ष की शीला हैं कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार

sheila-dixit-cm-candidate
शीला दीक्षित लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.

कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। उनकी उम्र 78 वर्ष है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस ने यह फैसला यह सोचकर लिया है कि ब्राह्मण चेहरे के तौर पर शीला दीक्षित कमाल कर सकती हैं। यह सब कांग्रेस की नई रणनीति के तहत किया जा रहा है जिसके अच्छे परिणाम की उम्मीद कांग्रेस की ओर से की जा रही है।

शीला दीक्षित लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उनपर आजकल टैंकर घोटाले के आरोप लगे हुए हैं जिसका मामला जारी है। इसपर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर भी हैं। यदि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देते हैं तो कांग्रेस भी अपने मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को वापस ले लेगी। गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि शीला दीक्षित को दिल्ली में मुख्यमंत्री रहने का 15 साल लंबा अनुभव है।

वहीं शीला दीक्षित ने पार्टी हाइकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनपर भरोसा किया गया जो उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उनकी कोशिश रहेगी कि वे यूपी में पार्टी को विजयी बनायें।

प्रशांत किशोर की रणनीति के तहत वे प्रियंका गांधी को मैदान में लाना चाहते थे और उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रहे थे। मगर पार्टी नेतृत्व अभी इसपर विचार नहीं कर रहा। इसलिए शीला दीक्षित को प्रस्तुत किया गया है। इससे वे एक ब्रह्मण चेहरे को लेकर आने से अपनी स्थिति मजबूत होने की बात कह रहे हैं।

-पॉलिटिक्स ब्यूरो.

POLITICS  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : 78 वर्ष की शीला हैं कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : 78 वर्ष की शीला हैं कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार Reviewed by Gajraula Times on July 14, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.