ओपिनियन पोल में मायावती की बसपा बढ़त में

mayawati-up-election
सर्वे के अनुसार अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश की सत्ता छिन सकती है और दोबारा मुख्यमंत्री बनने का उनका सपना तार-तार हो सकता है. जबकि भाजपा मुकाबले में है, कांग्रेस का पता नहीं.

उत्तर प्रदेश में यदि अभी चुनाव हुए तो भाजपा और बसपा में टक्कर रहेगी। मायावती सबसे ऊपर दिख रही हैं जबकि भाजपा उससे कुछ ही दूरी पर है। ताजा ओपिनियन पोल में यह दावा किया गया है। वहीं सपा को झटका लग सकता है और वह सत्ता से बेदखल हो सकती है। उसे तीसरे स्थान पर रखा गया है।

वीडीपी एसोसियेट्स ने एक सर्वेक्षण किया है जिसके अनुसार यदि आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए तो भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में मुकाबला रहेगा। सपा और कांग्रेस मुकाबले में हैं ही नहीं।

up-poll

पोल में कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी को 29.80 फीसदी वोट मिल सकते हैं और वह पहले स्थान पर रहेगी। जबकि भारतीय जनता पार्टी को उससे थोड़े कम यानि 28.50 फीसदी वोट मिल सकते हैं। देखा जाये तो मुख्यमंत्री की दावेदार मायावती को माना जा रहा है, लेकिन भाजपा से बसपा का मुकाबला रहेगा।

akhilesh-yadav-up

सर्वे की मानें तो सत्ता में बैठी समाजवादी पार्टी से प्रदेश की कुर्सी छिन सकती है। अखिलेश यादव का लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट सकता है। सर्वे कहता है कि सपा को केवल 22.09 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

कांग्रेस की बात करें तो उसकी हालत पहले ही पतली है। उसे मात्र 8.11 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इससे साफ कहा जा सकता है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रेस में कहीं नहीं है। प्रशांत किशोर की रणनीति का असर भी होता नहीं दिख रहा।

सर्वेक्षण में रालोद का जिक्र भी हुआ है। उसे 1.40 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को 1.61 फीसदी मत मिलेंगे यानि अजित सिंह की पार्टी से कुछ ज्यादा।

पूर्व में जो सर्वे आये थे उनमें मायावती को लीड में दिखा रहे थे। उसके बाद सपा के पसीने छूटते दिखाई दिये थे। उन्होंने उसके बाद अपनी तैयारियों और तेज कर दी थीं। हालिया सर्वे के बाद सपा फिर से अपनी कमर कसेगी। जबकि भाजपा अलग तरह की रणनीति पर काम कर रही है और कांग्रेस भी।

-पॉलिटिक्स ब्यूरो.

POLITICS  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...
ओपिनियन पोल में मायावती की बसपा बढ़त में ओपिनियन पोल में मायावती की बसपा बढ़त में Reviewed by Gajraula Times on July 04, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.