स्मृति ईरानी से छिना मानव संसाधन विभाग, बनीं कपड़ा मंत्री

smriti-irani-on-grammar
भाजपा के कैबिनेट विस्तार के बाद कई मंत्रियों के प्रभार भी बदले गए हैं. स्मृति ईरानी से मानव संसाधन विकास मंत्रालय छीनकर प्रकाश जावडेकर को दे दिया गया है.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्मृति ईरानी से छिन गया है। उन्हें कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। जावड़ेकर को कैबिनेट विस्तार में मंत्री बनाया गया था।

सुनने में आ रहा है कि सरकार स्मृति ईरानी की कई मामलों में भूमिका से खुश नहीं थी जिनमें जेएनयू, हैदराबाद विश्वविद्यालय आदि विवाद शामिल थे।

रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय दिया गया है जो पहले सदानंद गौड़ा के पास था। वेंकैया नायडू सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय देंखेंगे।

नए राज्य मंत्रियों के नाम और विभाग :

1. अनिल माधव दवे : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार)
2. सीआर चौधरी : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन वितरण
3. पीपी चौधरी : विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी
4. अर्जुन राम मेघवाल : वित्त, कॉरपोरेट मामले
5. एसएस आहलूवालिया : कृषि और किसान कल्याण और संसदीय कार्य राज्यमंत्री
6. विजय गोयल :  खेल मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
7. डॉ. सुभाष रामराव भामरे : रक्षा
8. मनसुख एल मंडाविया : सड़क परिवहन, राजमार्ग, पोत, रसायन एवं उर्वरक
9. जसवंत सिंह सुमन भाई भांभोर : आदिवासी मामले
10. एम. जे. अकबर :  विदेश राज्यमंत्री
11. पुरूषोत्तम रूपला : कृषि एवं किसान कल्याण, पंचायती राज
12. अजय टम्टा : कपड़ा राज्यमंत्री
13. रमेश चंदप्पा जिगाजीनगी : पेयजल एवं स्वच्छता
14. रामदास अठावले : सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
15. फग्गन सिंह कुलस्ते : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
16. राजन गोहेन : रेल राज्यमंत्री
17. कृष्णा राज : महिला एवं बाल विकास
18. अनुप्रिया पटेल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
19. डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय : मानव संसाधन विकास.

-पॉलिटिक्स ब्यूरो.

POLITICS  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...
स्मृति ईरानी से छिना मानव संसाधन विभाग, बनीं कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से छिना मानव संसाधन विभाग, बनीं कपड़ा मंत्री Reviewed by Gajraula Times on July 05, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.