ताजा ओपिनियन पोल के अनुसार पंजाब विधानसभा चुनाव में अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अपने बूते सरकार बना रही है। सर्वे के आधार पर 46 प्रतिशत वोट आम आदमी पार्टी को मिलेगा। जबकि दूसरे नंबर पर शिरोमणी अकाली दल रहेगा जिसे 20 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस और चौथे स्थान पर भाजपा रहेगी।
वीडीपी एसोसियेट्स की ओर से आये इस सर्वे ने राजनीति हलचल मचा दी है। उससे पूर्व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आये सर्वे में मायावती की सरकार बन रही है जबकि गोवा में भाजपा की सरकार बन रही है।
पंजाब विधानसभा में वर्तमान में अकाली दल की सरकार है जिसका गठबंधन भाजपा के साथ है। यहां कुल 117 सीट हैं।
ताजा सर्वेक्षण कहता है कि यदि आज चुनाव हुए तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। यह दिल्ली की तरह हो रहा है जहां दूसरी पार्टियों का बुरी तरह सफाया होता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी को 100 सीटों का अनुमान लगाया गया है। यह 46 प्रतिशत वोट है।
सर्वे को देखें तो कह सकते हैं कि अकाली दल को भारी नुकसान हो सकता है। उसे 12 सीट मिल सकती हैं, जबकि सहयोगी पार्टी 1 सीट जीत सकती है। जबकि कांग्रेस के पास 3 सीट आ सकती हैं।
यह सर्वे अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। इस समय तीनों पार्टियों ने पंजाब में ताकत झोंक रखी है, जबकि आम आदमी पार्टी ने कमर कसी हुई है। उनके नेताओं पर विवाद भी हुआ है जिसे आम आदमी पार्टी राजनीतिक साजिश करार दे रही है।
उधर ताजा सर्वे में उत्तर प्रदेश से अखिलेश यादव का पत्ता साफ होता दिख रहा है। मायावती फिर सत्ता में लौट रही हैं। जबकि भाजपा को भी फायदा हो रहा है। सर्वे के अनुसार मायावती को 165 सीट का अनुमान है। भाजपा और उसके सहयोगियों को 149 सीट तथा सपा को 68 सीट मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस की हालत पहले से बदतर हो सकती है। उसे 8 सीट मिल सकती हैं।
उससे पहले आये सर्वे पर नज़र :
-पॉलिटिक्स ब्यूरो.
ताजा ओपिनियन पोल में भी केजरीवाल की सरकार बन रही है
Reviewed by Gajraula Times
on
July 07, 2016
Rating:
