मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में कई राज्यमंत्रियों की छुट्टी हुई

pm-modi-cabinet-meet

नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें नये चेहरे शामिल हुए तो 6 राज्य मंत्रियों को बाहर किया गया है. प्रकाश जावड़ेकर को वन और पर्यावरण मंत्रालय के राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. जबकि 19 नए राज्यमंत्री शामिल किये गए हैं.

anupriya-patel-apna-dal
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने जिन्हें शपथ दिलायी, वे हैं -
1. अर्जुन मेघवाल
2. अजय टम्टा
3. अनुप्रिया पटेल
4. एसएस अहलूवालिया
5. फग्गन कुलस्ते
6. रमेश चंदप्पा
7. विजय गोयल
8. रामदास आठवले
9. राजेन गोहांई
10. अनिल माधव दवे
11. पुरुषोत्तम रुपला
12. एमजे अकबर
13. जसवंत सिंह सुमनभाई
14. डा. महेन्द्र नाथ पांडेय
15. कृष्णा राज
16. मनसुख लक्ष्मण भाई
17. सीआर चौधरी
18. पीपी चौधरी
19. सुभाष रामराव भामरे.

जिन पांच राज्यमंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया गया है, वे इस प्रकार हैं:
1. रामशंकर कठेरिया
2. सांवरलाल जाट
3. निहाल चंद
4. मनसुखभाई वासव
5. एमके कुदरैया

दिल्ली से वरिष्ठ भाजपा नेता और राजस्थान से राज्यसभा सांसद विजय गोयल को राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं राजस्थान के सांसद अर्जुन मेघवाल को भी राज्यमंत्री बनाया है। जानेमाने पत्रकार एमजे अकबर राज्यसभा सासंद हैं, उन्हें भी कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं एसएस अहलूवालिया भी राज्यमंत्री बने हैं। वे पश्चिम बंगल के दार्जीलिंग से सांसद हैं।

उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल ने राज्यमंत्री के पद की शपथ ली। वे अपना दल से सांसद हैं। कृष्णाराज को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। वे यूपी के शाहजहांपुर से सांसद हैं।

मोदी सरकार का यह मंत्रिमंडल विस्तार उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम माना जा रहा है।

-पाॅलिटिक्स ब्यूरो.

POLITICS  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...
मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में कई राज्यमंत्रियों की छुट्टी हुई  मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में कई राज्यमंत्रियों की छुट्टी हुई Reviewed by Gajraula Times on July 05, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.