चंदौली के सपा विधायक को जब छिपकली ने काटा तो उनके समर्थकों में खलबली मच गयी। सैयदराजा विधानसभा के विधायक मनोज सिंह डब्लू को नहाते समय एक छिपकली ने काट लिया। उसके बाद विधायक को बुखार हो गया।
बीमार विधायक मनोज सिंह को आनफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। विधायक मनोज के कारण दूसरे मरीजों को परेशानी का सामने करने के समचार मिले हैं। विधायक के पहुंचते ही चिकित्सक दौड़ने लगे। उनका तुरंत चैकअप किया गया।
जांच के बाद मनोज को दवाईयां दी गयीं। उनकी सेवा के लिए चुस्त स्टाफ लगा दिया गया। समर्थकों का कहना है कि विधायक जल्द स्वस्थ हो जायेंगे और फिर से अपना काम करने लगेंगे।
चंदौली में यह खबर आग की तरह फैल गयी कि विधायक को छिपकली ने काट लिया है।
-पॉलिटिक्स न्यूज़.
सुबह नहाने गये और विधायक को छिपकली ने काट लिया
Reviewed by Gajraula Times
on
July 07, 2016
Rating:
