जैसाकि कयास लगाया जा रहा था और चर्चा गर्म थी कि पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल सपा छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी में जा सकते हैं, उन्होंने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने नागपाल समेत कई नेताओं को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।
अमरोहा के पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल ने हाल ही में समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया था। उन्होंने कैबिनेट मंत्री महबूब अली और कमाल अख्तर पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। साथ ही विधायक अशफाक खां पर भी काफी कुछ कहा था।
देवेन्द्र नागपाल के साथ उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गये हैं।
जरूर पढ़ें : सैकड़ों समर्थकों सहित पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल ने सपा छोड़ी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने देवेन्द्र नागपाल सहित कई नेताओं को एक कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। सादाबाद विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने भी सदस्यता ग्रहण की।
केशव ने प्रदेश की अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के मंत्री, विधायक और नेता अपराधों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कारण विकास की कई योजनायें रुकी हुई हैं। भ्रष्टाचार चरम पर होता जा रहा है और कानून व्यवस्था बेहद खराब है।
-पॉलिटिक्स ब्यूरो.
देवेन्द्र नागपाल भाजपा में हुए शामिल, मौर्य ने ग्रहण करायी सदस्यता
Reviewed by Gajraula Times
on
July 08, 2016
Rating:
