जो तय था वह हुआ और जो होगा, वह भी सिद्धू उसी तरह करेंगे

navjot-singh-sidhu-resign
नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की ओर जाने का मन पहले ही बना चुके थे?

नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। भाजपा के पास अभी यह स्थिति बन चुकी है कि वह कुछ ठीक से सोच नहीं पा रही है, वहीं दूसरी पार्टियां पूरे माहौल पर नजर बनाये हुए हैं। वे यह देख रही हैं कि सिद्धू का अगला दांव क्या होगा। जबकि कुछ जानकार यह मान रहे हैं कि नवजोत सिंह आम आदमी पार्टी की ओर जाने का मन पहले ही बना चुके थे, इसलिए उनकी स्थिति लगभग स्पष्ट है। बिना मन बनाये वे एक इंच भी नहीं बढ़ने की सोच सकते थे। जो पहले से तय था, वह हुआ और जो आगे तय है, वह भी सिद्धू उसी तरह करेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी साल 28 अप्रैल को उन्हें सदस्य मनोनीत किया गया था। उन्होंने पंजाबी में शपथ ग्रहण किया था। मानसून सत्र के पहले दिन उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान अमृतसर सीट से नवजोत सिंह सिद्धू का टिकट काट दिया गया था। अरुण जेटली को उनकी जगह टिकट मिला था। तब से ही सिद्धू नाराज चल रहे थे। चुनाव में अरुण जेटली को लोगों ने रिजेक्ट कर दिया था और वे चुनाव हार गये।

भाजपा की कोशिश थी कि किसी तरह नवजोत सिंह सिद्धू को मनाया जाये। जब पंजाब में अगले साल चुनाव होने हैं तो पार्टी ने उन्हें मनाने के लिए राज्यसभा में भेजा था।

अकाली दल से उनका पहले ही मनमुटाव रहा है। वे प्रकाश सिंह बादल एंड फैमली के विरोध में रहे हैं। उन्हें पंजाब में एक मजबूत नेता के तौर पर देखा जाता है। उधर आम आदमी पार्टी को भी ऐसा नेता चाहिए जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में जनता की नजर में मजबूत हो। इसलिए आम आदमी पार्टी में उनके जाने की संभावना अधिक बतायी जा रही है।

-पॉलिटिक्स ब्यूरो.

POLITICS  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...
जो तय था वह हुआ और जो होगा, वह भी सिद्धू उसी तरह करेंगे जो तय था वह हुआ और जो होगा, वह भी सिद्धू उसी तरह करेंगे Reviewed by Gajraula Times on July 18, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.