पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने एनएसजी पर मोदी सरकार की आलोचना की है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि भारत को एनएसजी की सदस्यता नहीं लेनी चाहिए। भारत को आवेदक के तौर पर नहीं जाना चाहिए।
भारत ने 48 देशों के एनएसजी समूह की सदस्यता के लिए दावा किया है जिसे लेकर चीन समेत कई देश भारत की सदस्यता का विरोध कर रहे हैं। चीन विरोध में सबसे आगे बताया जा रहा है।
कांग्रेस ने भी मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है. आनंद शर्मा ने कहा है कि पीएम मोदी को गहराई से कूटनीति समझने की जरुरत है, सार्वजनिक स्तर पर तमाशे की नहीं.
यशवंत सिन्हा ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि हमें इतनी उत्सुकता की जरुरत नहीं है। हमें एनएसजी की सदस्यता नहीं लेनी चाहिए। सरकार में कुछ ऐसे लोग बैठे हैं जो उसे प्रतिदिन गुमराह कर रहे हैं। सरकार में बैठे लोग इसे समझते हैं या नहीं।
यशवंत सिन्हा के लिए यह पहला मौका नहीं जब उन्होंने मोदी सरकार पर हमला नहीं बोला हो। वे समय-समय पर पीएम मोदी की नीतियों की आलोचना करते रहते हैं।
-पाॅलिटिक्स ब्यूरो.
‘हमें एनएसजी सदस्यता नहीं लेनी चाहिए’
Reviewed by Gajraula Times
on
June 26, 2016
Rating:
