सपा-बसपा खुश, भाजपा निराश

election-vote-matdan

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने सभी आठ उम्मीदवारों को जिता लिया। वहीं बहुजन समाज पार्टी के तीनों उम्मीदवार जीत गये। जबकि भारतीय जनता पार्टी के दो उम्मीदवारों में से एक ही उम्मीदवार विजेता बन पाया। भाजपा के लिए यह झटके से कम नहीं माना जा रहा। कांग्रेस का भी एक उम्मीदवार विजयी रहा। इस हिसाब से उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भाजपा और कांग्रेस बराबर रहे।

समाजवादी पार्टी के विजेता उम्मीदवार :
  1. बुक्कल नबाव
  2. जगजीवन प्रसाद
  3. यशवंत सिंह
  4. कमलेश पाठक
  5. शतरुद्र प्रकाश
  6. राम सुन्दर दास निषाद
  7. रणविजय सिंह
  8. बलराम यादव

बहुजन समाज पार्टी के विजेता उम्मीदवार :
  1. सुरेश कश्यप
  2. दिनेश सिंह
  3. अतर सिंह राव

कांग्रेस : दीपक सिंह
भाजपा : भूपेन्द्र चौधरी.

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की कुल 13 सीटों के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे. 404 विधायकों में से वोट केवल 402 ने ही डाला. कांग्रेस के कुंवर कौशल सिंह और सपा के वकार अहमद शाह अस्वस्थतता के चलते मतदान नहीं कर सके.

क्रॉस वोटिंग का जो फायदा भाजपा सोच रही थी उसे मिलेगा, वह नहीं मिल सका। उसके दो उम्मीदवारों में से एक ही जीत पाया।

-पॉलिटिक्स ब्यूरो. 

POLITICS के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज को लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...
सपा-बसपा खुश, भाजपा निराश सपा-बसपा खुश, भाजपा निराश Reviewed by Gajraula Times on June 10, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.