'सपा के गुंडे जायेंगे जेल’

mayawati-meeting

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को उनकी पार्टी का एजेंडा मालूम नहीं है। मायावती ने आगे बताया कि यदि उनकी सरकार उत्तर प्रदेश में बनी तो सपा के गुंडों को जेला भेजा जायेगा। यह उनकी सरकार का एजेंडा है।

प्रदेश की राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को सरकार में हो रही गुंडागर्दी के बारे में पता है। उन्हें भू-माफिया तथा उनके द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जों के बारे में भी पता है। यदि बसपा की सरकार प्रदेश में बनी तो सबसे पहले सपा के गुंडे जेल भेजे जायेंगे। यह बसपा का चुनावी एजेंडा है। सपाईयों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्हें जेल में डाला जायेगा।

मुलायम सिंह यादव को सरकार में हो रही गुंडागर्दी के बारे में पता है. उन्हें भू-माफिया तथा उनके द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जों के बारे में भी पता है.

मथुरा हिंसा पर मायावती ने कहा कि प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। यह घटना केन्द्र और सपा सरकार की विफलता का परिणाम है।  इस घटना में सपा का हाथ है।

मायावती ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर आरोप लगाये कि वे प्रदेश में कुछ नहीं कर सके। यूपी में भाजपा के 80 में से 73 विधायक हैं, मगर यूपी में उन्होंने कुछ नहीं किया। वे प्रदेश में घूमने आते हैं और चले जाते हैं।

मायावती ने फिल्म 'उड़ता पंजाब’ का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इसमें बादल सरकार की वास्तविकता दिखाई गयी है। इसपर सेंसर बोर्ड को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। मायावती की रणनीति से सपा और भाजपा में बेचैनी जरुर हुई है, लेकिन वे अपने-अपने तरीके से आश्वस्त हैं कि जीत उनकी होगी।

-पॉलिटिक्स ब्यूरो.
'सपा के गुंडे जायेंगे जेल’ 'सपा के गुंडे जायेंगे जेल’ Reviewed by Gajraula Times on June 09, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.