मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रीमंडल का सातवीं बार विस्तार किया। राज्यपाल रामनाइक ने चार नये मंत्रियों को शपथ दिलायी।
बलराम यादव को निकालने के बाद फिर से पार्टी में लिया गया था. उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. उनके साथ ही नारद राय को भी मंत्री बनाया गया है.
वहीं विधायक शारदा शुक्ल और रविदास मेहरोत्रा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रुप में शपथ दिलायी गयी।
अन्य विधायक जियाउद्दीन रिजवी को आगामी दस जुलाई को शपथ दिलायी जायेगी। वे सउदी अरब उमरा में हैं।
अखिलेश यादव के चाचा और समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। आजम खान भी शामिल नहीं हुए। इसके बाद से चर्चा होनी शुरु हो गयी कि कौमी एकता दल का पार्टी में विलय न होने के कारण शिवपाल यादव अखिलेश से नाराज हैं।
दूसरी तरफ अखिलेश सरकार ने मंत्री मनोज पांडेय को बर्खास्त किया है। मनोज की जगह नारद राय को जगह मिली है।
-पॉलिटिक्स ब्यूरो.
उत्तर प्रदेश में अखिलेश का कैबिनेट विस्तार और मंत्री बर्खास्त
Reviewed by Gajraula Times
on
June 27, 2016
Rating:
