शिवसेना और हैदराबाद के निजाम

sanjay-raut-shivsena

शिवसेना के हमले भारतीय जनता पार्टी पर शायद पहले दिन से ही जारी हैं। वे आयेदिन मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते रहते हैं। फड़नवीस सरकार पर शिवसेना के तेवर प्रारंभ से ही तीखे रहे हैं।

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि मोदी सरकार और महाराष्ट्र की सरकार सिर्फ हो-हल्ला मचा रही हैं, कर कुछ नहीं रहीं। उन्होंने दोनों सरकारों को हैदराबाद के निजाम से भी खराब बताया।

हैदराबाद में निजाम का शासन हुआ करता था. वे तानाशाह थे और भारत का विरोध करते थे

संजय राउत ने यह औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और केंद्र की सरकार तो निजाम से भी बुरी निकली। हैदराबाद में निजाम का शासन हुआ करता था। वे तानाशाह थे और भारत का विरोध करते थे।

संजय राउत ने कहा कि दोनों सरकारें हो-हल्ला करती हैं तो ऐसा लगता है कि बहुत बड़ा और जल्द ही बदलाव होगा, मगर ऐसा होता नहीं। सच्चाई इसके विपरीत है।

भारतीय जनता पार्टी पर शिवसेना का हमला जारी रहता है, लेकिन भाजपा चुप रहती है। ऐसा लगता है कि जानबूझकर चुप्पी साध देती है क्योंकि उन्हें पता है कि शिवसेना बोलेगी, फिर दूसरा राग अलापना शुरु कर देगी। यही चलता आया है। भाजपा यदि उसपर प्रतिक्रिया देगी तो शिवसेना और बोलेगी। इससे विवाद बढ़ सकता है। तभी भाजपा शांत मन से शिवसेना के तीरों को नजरअंदाज करने में ही समझदारी समझती है।

-पॉलिटिक्स ब्यूरो.
शिवसेना और हैदराबाद के निजाम शिवसेना और हैदराबाद के निजाम Reviewed by Gajraula Times on June 09, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.