राज्यसभा में अमर, मुख्तार, नायडू

amar-singh-with-ramdev

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटों से समाजवादी पार्टी के सात उम्मीदवार जीत गये हैं। बहुजन समाज पार्टी को दो सीट मिली हैं जबकि भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट हासिल हुई है।

सबसे बड़ी हार भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति महापात्रा की मानी जा रही है। वे कांग्रेस के कपिल सिब्बल के सामने टिक न सकीं। भाजपा की ओर से उनका समर्थन चर्चा में रहा था।

mukhtar-abbas-nakvi

राज्यसभा में बड़े चेहरों में केन्द्रीय मंत्री वैंकेया नायडु, भाजपा के ही मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और सपा के अमर सिंह पहुंच गये हैं।

राजस्थान की बात करें तो वहां से चार सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। ओम माथुर, हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा जीते हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे कमल मोरारका हार गये हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं जबकि एक सीट पर भाजपा की जीत हुई है। कांग्रेस की ओर से जयराम रमेश, ऑस्कर फर्नाडीज और केसी राममूर्ति राज्यसभा में पहुंचे हैं। भाजपा की निर्मला सीतारमन जीती हैं।

उत्तराखंड में एक सीट कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने कब्जा ली है। भाजपा के उम्मीदवार अनिल गोयल हार गये हैं।

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार राज्यसभा पहुंचे हैं।

हरियाणा में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चन्द्रा विजेता बने हैं। केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह भी जीत गये हैं।

मध्य प्रदेश से भाजपा के एमजे अकबर और अनिल माधव विजेता हुए हैं। कांग्रेस के विवेक तन्खा विजयी हुए हैं।

-पॉलिटिक्स ब्यूरो.

POLITICS के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज को लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...
राज्यसभा में अमर, मुख्तार, नायडू राज्यसभा में अमर, मुख्तार, नायडू Reviewed by Gajraula Times on June 11, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.