‘यूपी-पंजाब में भाजपा का विरोध करेंगे जाट’

jat-andolan-kafurpur

भारतीय जनता पार्टी पर अब विश्व जाट मंच ने छल करने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में जाट समुदाय भाजपा का विरोध करेगा और भाजपा को पराजित करने की पूरी कोशिश करेगा।

जाट मंच के संस्थापक चौधरी ओमवीर सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब के जाट भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे. भाजपा ने आरक्षण के मुद्दे पर हमारे साथ छल किया है

उन्होंने दिल्ली में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें भाजपा के खिलाफ सुर उठे। जाट मंच ने अपनी मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि फरवरी के जाट आरक्षण आंदोलन की न्यायिक जांच होनी चाहिए। जिन निर्दोष लोगों को जेलों में डाला गया है उन्हें बाहर निकाला जाये।

जाट मंच ने कहा है कि वे 28 सितंबर को रामलीला मैदान में एक प्रदर्शन का आयोजन करेंगे।

वहीं जाट आरक्षण संघर्ष समिति भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। हालांकि वह आगे की रणनीति पर काम कर रही है जिसका खुलासा जल्द किया जा सकता है।

एक बात तो है कि जाट आरक्षण के मुद्दे ने भाजपा की नींद जरुर उड़ा दी है और वह सोच में पड़ गयी है कि इस विरोध का हल किस तरह निकाला जाये।

-पाॅलिटिक्स ब्यूरो.

POLITICS  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...
‘यूपी-पंजाब में भाजपा का विरोध करेंगे जाट’ ‘यूपी-पंजाब में भाजपा का विरोध करेंगे जाट’ Reviewed by Gajraula Times on June 24, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.