हरियाणा में जाट आरक्षण भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किल पैदा करता जा रहा है। हरियाणा के बाद जाट आरक्षण आंदोलन का असर उसके आसपास के राज्यों में देखने को मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं। भाजपा यहां चुनावी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही। जाट आंदोलन के लिए उत्तर प्रदेश में भी जाट एकजुट हो रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में जाट लामबंद होकर भाजपा के खिलाफ विधानसभा चुनाव में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
जरुर पढ़ें : सीएम खट्टर ने जाट आंदोलन पर कहा : 'अकड़ से काम नहीं चलेगा’
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा है कि यदि हरियाणा में जाटों को आरक्षण नहीं मिला तो जाट समुदाय आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगा. भाजपा का चुनाव में बहिष्कार किया जायेगा.
यशपाल मलिक ने कहा है कि जाट अपना हक मांग रहे हैं और इसमें सरकार को क्या समस्या है। खट्टर सरकार कोर्ट में ढंग से पैरवी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चाल पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समुदाय भी समझने लगा है।
मलिक ने जाट आरक्षण आंदोलन में मारे गये लोगों को आर्थिक मदद की मांग की। उन्होंने मोदी सरकार और खट्टर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार समझौते से पलट रही है। तय हुआ था कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जायेगी, मगर सरकार ने उस ओर कोई कदम नहीं उठाया।
हरियाणा में आरक्षण को लेकर जाट आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। सरकार भी पूरे माहौल पर नजर बनाये हुए है। जाट आंदोलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। दूसरी जातियां के भी उसमें शामिल होने की खबरें बराबर आ रही हैं।
-पॉलिटिक्स ब्यूरो.
'जाट भाजपा के विरोध में देंगे वोट'
Reviewed by Gajraula Times
on
June 10, 2016
Rating:
