'कौन क्या खाता है, क्या पहनता है’

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अखलाक के परिवार को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि कौन क्या खा रहा है, कौन क्या पहन रहा है, हमें इस पर बहस नहीं करना चाहिए, बल्कि विकास के बारे में सोचना चाहिए।

मथुरा फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अखलाक के फ्रिज़ में बीफ था। इस रिपोर्ट के आने के बाद बिसहाड़ा कांड फिर से सुर्खियों में आ गया। हर जगह इसे लेकर बहस हो रही है।

इस मामले पर हर किसी की निगाह है। सभी चाहते हैं कि अखलाक के परिवार को न्याय मिले

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि अखलाक को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि खाने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस मामले पर हर किसी की निगाह है। सभी चाहते हैं कि अखलाक के परिवार को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि किसे के खाने, पहनावे, भाषा पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

उधर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कहते सुनने में आ रहे हैं कि अखलाक के परिवार को दी गयी राहत और मकान वापस लिया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के दादरी के बिसहाड़ा गांव में बीते साल 28 दिसंबर को अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। उसपर घर में बीफ रखने का आरोप था। उसका बेटा भी गंभीर रुप से जख्मी हुआ था।

-पॉलिटिक्स ब्यूरो.
'कौन क्या खाता है, क्या पहनता है’ 'कौन क्या खाता है, क्या पहनता है’ Reviewed by Gajraula Times on June 02, 2016 Rating: 5
Powered by Blogger.